Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरकार ने योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से किया गरीबों का उत्थान...

सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से किया गरीबों का उत्थान – लल्लू सिंह


अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने मिल्कीपुर विधान सभा के अमानीगंज मंडल के दस गांवों में चौपाल लगाई। उन्होनें किठावां, कुदुर्खा कला, बोडेपुर, डीली सरैया, जगदीशपुर, भवनगर, तुलापुर, रामपुर गौहनिंया, देवी पुरवा, मिश्रौली में चौपाल के माध्यम से जनता से संवाद किया। चौपाल में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा सांसद लल्लू सिंह का स्वागत किया।

चौपाल में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के दो कार्यकाल में हर गांव को सड़कें मिली। गरीबों को बिजली कनेक्शन मिला। बिचौलियों का राज समाप्त हुआ। सरकार की कार्यवाही से भ्रष्टाचारियों के मन में भय है। पहले योजनाओं का ज्यादा हिस्सा बीच के दलाल खा जाते थे। अब योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में आता है। इन्ही कारणों से पीएम मोदी तमाम राजनैतिक पार्टीयों के लिए एक बेचैनी बन चुके हैं। पीएम मोदी की लोकप्रियता के कारण राजनैतिक रुप से धुर विरोधी एक साथ आ रहे है।

उन्होनें कहा कि अयोध्या रायबरेली तक रेलवे लाइन का सर्वे हो चुका है। मिल्कीपुर क्षेत्र को उच्चस्तरीय फोर लेन सड़क के माध्यम से मुख्यालय से जोड़ा गया है। गावों से मुख्य मार्गों जोड़ा जा रहा है। सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाओं के माध्यम से हर पात्र के उत्थान का कार्य किया है। चार जून को फिर से अयोध्या को भगवा मय करने का संकल्प लें।

चौपालों के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments