Friday, March 6, 2026
HomeHomeब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह के आवास पर ताबडतोड़ फायरिंग

ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह के आवास पर ताबडतोड़ फायरिंग


◆ घटना की तस्वीरें सीसीटीवी में रिकार्ड


◆ दो नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा


अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के बढ़ई के पुरवा में स्थित रूदौली ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह के आवास पर शुक्रवार की भोर ताबड़तोड फायरिंग की गई। फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। घटना के समय पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता सर्वजीत सिंह घर पर नहीं थे। मामले में कैंट थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में तीन हमलावर दिखाई दे रहें है। जिसमें एक आगे बढ़ कर फायरिंग करता दिख रहा है। फुटेज में गाडियों के शीशे तोड़ते भी हमलावर दिख रहे हैं।

पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वजीत सिंह द्वारा दी गई तहरीर में उन्होंने आरोप लगाया कि उनके छोटे भाई जगजीत सिंह के पुत्र अमन सिंह तथा उसका साथ अमन सिंह का भीम सिंह उर्फ कृष्ण कुमार सिंह निवासी अहमटा रूदौली व विनीत सिंह पुत्र महात्मा सिंह द्वारा अपहरण कर मारा-पीटा गया था। उनका कहना है कि भीम सिंह द्वारा उन्हें भी जान से मार डालने की धमकी दी गई थी।

                 तहरीर में उन्होंने बताया कि वे रोजाना पत्नी शिल्पी सिंह के साथ मार्निग वॉक पर जाते है। लेकिन शुक्रवार को लखनउ चले गए थे। शुक्रवार की सुबह लगभग 4 बजे भीम सिंह व सिम्पल सिंह ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ शिल्पी सिंह पर फायरिंग की। फायरिंग होने पर वे घर के अंदर भाग गई। इसके बाद हमलावरों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की। तथा घर के बाहर खड़ी इनोवा व डिजायर कार का शीशा तोड़ दिया। ब्लाक प्रमुख शिल्पी सिंह ने बताया कि हमलावर काफी देर से घर की रेकी कर रहे थे। थोड़ी देर पहले भी उन्होंने फायरिंग की थी।



घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर धारा 307, 504, 427 में भीम सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह ग्राम अमहटा, रूदौली, सिम्पल सिंह पुत्र रज्जन सिंह अब्बूसराय, कैंट अयोध्या तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments