Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचार दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में खाली हाथ है पुलिस

चार दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में खाली हाथ है पुलिस


जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस खिड़की तोड़कर अंदर घुसकर,लाकर , बॉक्स आदि का ताला तोड़कर उसमें रखा  लाखों की नगदी और  लाखो रुपए का सोने चांदी का जेवरात चुराने के मामले मे चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है।घटना कटका थानाक्षेत्र के अमोला बुजुर्ग निवासी अंकुर सिंह के घर बीते गुरुवार की रात को घटित हुई।रात में अंकुर सिंह अपने परिवार के साथ भोजन कर रोजमर्रा की भांति  कमरे में सो गए।जब सुबह परिजनों ने  खिड़की का दरवाजा टूटा हुआ देखा तो और कमरे में घुसे तो लाकर और बॉक्स का दरवाजा टूटा था व सामान बिखरा पड़ा था।इसमें रखा गया दो लाख 20 हजार रुपए की नगदी,सोने का हार,कंगन,अंगूठी, सिकड़,बाली समेत 10 लाख रुपए के आभूषण चोरी हो गए। पीड़ित अंकुर सिंह ने पुलिस को अज्ञात चोर के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन आज तक पुलिस उन चोरो का पता लगाने मे असफल रही है। सीओ देवेन्द्र कुमार ने बताया मामले का खुलासा करने के लिए टीम लगायी गयी है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments