Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात कारणों से लगी आग से गेहूं की फसल जलकर राख

अज्ञात कारणों से लगी आग से गेहूं की फसल जलकर राख


आलापुर अंबेडकर नगर । अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय ग्रामीण ने किसी तरीके कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

मामला आलापुर तहसील अंतर्गत सिंघलपट्टी गांव से जुड़ा हुआ है।जहां अज्ञात कारणों से लगी आग से वीरेंद्र वर्मा,हरिराम वर्मा,रामसिंगर प्रजापति की तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। भारत की क्रांतिकारी मजदूर पार्टी के मित्रसेन ने मौके पर पहुंच कर किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग किया है।इस दौरान बिंद्रेश,किशन,प्रेमचंद, कृष्णमणि मौर्य समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments