Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकिसान कल्याण केंद्र मिल्कीपुर जंगल-झाड़ी व कूड़ो के ढेर में हुआ तब्दील,...

किसान कल्याण केंद्र मिल्कीपुर जंगल-झाड़ी व कूड़ो के ढेर में हुआ तब्दील, दें रहा बीमारियों को दावत


मिल्कीपुर, अयोध्या। विकासखंड मिल्कीपुर परिसर में स्थित किसान कल्याण केंद्र जंगल-झाड़ी व कूड़ो के ढेर में तब्दील हो गया है। किसान कल्याण केंद्र पर लगा गंदगियों का ढेर बीमारियों को दावत दे रहा है। हालांकि किसान कल्याण केंद्र प्रभारी द्वारा कई बार ब्लॉक के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी अभी तक गंदगियों के ढेर को साफ नहीं कराया जा सका है।

  प्रदेश सरकार के निर्देश पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलाकर पूरे देश में साफ सफाई कराई जा रही है। जिससे गंदगियों के संक्रमण से जानलेवा जैसी बड़ी बीमारी का जन्म न हो और आम जनमानस को बीमारी से बचाया जा सके। लेकिन विशेष संचारी रोग नियंत्रण तथा दस्तक अभियान का विकासखंड मिल्कीपुर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूरी तरह हवा निकाल दी है। मिल्कीपुर में संचारी रोग नियंत्रण का अभियान केवल कागजों तक सिमट कर रह गया है। जिसका जीता जागता उदाहरण ब्लॉक मुख्यालय परिसर स्थित किसान कल्याण केंद्र मिल्कीपुर पर देखने को मिल रहा है। जहां प्रतिदिन दर्जनों किसान खेती संबंधी समस्याओं तथा नई तकनीकी से खेती करने तथा उत्तम बीज की जानकारी लेने आते हैं। वहीं दूसरी ओर किसान कल्याण केंद्र मिल्कीपुर गेट के सामने बड़ी-बड़ी जंगल-झाड़ियां तथा कूड़ो का ढेर लगा हुआ है। जिससे बीमारियों के होने का भय किसानों में बना हुआ है। दवा का छिड़काव न होने पर गंदगियों के वातावरण से मच्छरों पनप रहे हैं।

किसान कल्याण केंद्र प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया की गेट के सामने लगी जंगल झाड़ी तथा गंदगियों को लेकर ब्लॉक के अधिकारियों को कई बार अवगत भी कराया जा चुका है। लेकिन आज तक सफाई कर्मियों द्वारा कोई साफ सफाई नहीं कराई गई है। जब इस संबंध में एडीओ पंचायत सुरेंद्र कुमार राव से बात की गई तो उन्होंने बताया की संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान केवल गांव में चलाया जा रहा है। ब्लॉक मुख्यालय पर कोई भी सफाई कर्मी नियुक्त नहीं किया गया है। जिससे सफाई का कार्य सुचारू रूप से नहीं हो रहा है।

 वही खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर कृष्ण कुमार सिंह का कहना है कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत सभी जगहों पर साफ-सफाई कराई जा रही है। बहुत जल्द ही सफाई कर्मियों की टीम लगा कर साफ़ सफाई करा दी जाएगी।

किसान कल्याण केंद्र पर आने वाले किसानों व स्थानीय लोगों का आरोप है कि इनायत नगर ग्राम पंचायत में ही किसान कल्याण केंद्र स्थित है। जहां सफाई कर्मी नियुक्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments