Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभारतीय जनता पार्टी धूम-धाम मनाएगी 44 वां स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी धूम-धाम मनाएगी 44 वां स्थापना दिवस


अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी छः अप्रैल को 44 वां स्थापना दिवस प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर धूम-धाम से मनाएगी।

लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र टिल्लू ने‌‌ बताया कि जिले के हर विधानसभाओं में साज-सज्जा समारोह पूर्वक गोष्ठी आयोजित कर सांय 3-6 बजे तक बाइक रैली, प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा, जिसके क्रम में विधानसभा अकबरपुर में जिलाध्यक्ष त्रंयबक त्रिपाठी की गोष्टी व कार्यक्रम की अध्यक्षता में विशाल बाइक रैली, भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अटल भवन से शुभारंभ होकर अंबेडकर प्रतिमा, इंजीनियरिंग कॉलेज, इल्तिफातगंज रोड,बनगांव, अयोध्या रोड, तमसा मार्ग, पहितीपुर तिराहा, जेटली स्कूल, लोहिया प्रतिमा फव्वारा तिराहा पटेल नगर होते हुए लोकसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर समापन किया जाएगा।

 विधानसभा जलालपुर लोकसभा प्रत्याशी रितेश पांडेय,विधानसभा कटेहरी लोकसभा संयोजक अवधेश द्विवेदी,विधानसभा टांडा में श्याम सुंदर साधु वर्मा नेतृत्व/संयोजन में गोष्टी बाइक रैली के साथ साथ हर्षोल्लास के साथ पार्टी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा उपरोक्त जानकारी लोकसभा मीडिया संयोजक विवेक पांडेय ने दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments