Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर27 मास्टर ट्रेनरों को दिया गया परीक्षण

27 मास्टर ट्रेनरों को दिया गया परीक्षण


अंबेडकर नगर। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की उपस्थित में लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी व सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। लोकसभा सामान्य निर्वाचन की सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया एवं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से संबंधित संपूर्ण प्रक्रिया का प्रशिक्षण 27 मास्टर ट्रेनरो को  दिया गया। जिसमें एक-एक मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम मशीन को जोड़ने तथा उनके निर्वाचन के दौरान या निर्वाचन शुरू होने के पूर्व उत्पन्न होने वाले त्रुटियों के संबंध में विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया तथा प्रत्येक मास्टर ट्रेनरों द्वारा एक-एक करके स्वयं पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों द्वारा विस्तार पूर्वक भारत निर्वाचन आयोग के दिए गए निर्देशों को अवगत कराया गया साथ ही साथ कंट्रोल यूनिट, वैलिड यूनिट व वीवी पैट को सुचारू रूप से संचालित करने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों से इसके बारे में विस्तृत रूप से पूछा भी गया। प्रशिक्षण के दौरान परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा,मास्टर ट्रेनर मौके उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments