Saturday, August 1, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्रतीक चिह्न पहुंचाने का अभियान चला रही है भाजपा

प्रतीक चिह्न पहुंचाने का अभियान चला रही है भाजपा


अंबेडकर नगर। भाजपा अपनी चुनावी बिसात बिछाते हुए घर घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क कर उनके घरों पर अपने प्रतीक चिन्ह पहुंचाने का अभियान बहुत तेजी से चला रही है। भाजपा नेता संगठन द्वारा आवंटित शक्ति केंद्रों की बूथों पर निवास कर रहे सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अवगत करा रहे हैं।

        रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने संगठन द्वारा आवंटित तिलकार पुर शक्ति केंद्र की बूथ संख्या 241,242 नरकटा वैरागीपुर पर जाकर बूथ समिति एवम पन्ना प्रमुखों की बैठक कर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लाभार्थियों सहित प्रत्येक घरों पर दस्तक देकर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा।

        भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने गांव,गरीब,युवा,नारी शक्ति और किसान की सम्मान के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के साथ घर घर सम्पर्क में हंसवर मण्डल अध्यक्ष सुग्रीव कन्नौजिया,बेवाना मण्डल प्रवासी सत्यपाल पटेल,पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नारद विश्वकर्मा, बूथ अध्यक्ष आकाश पाठक सहित पार्टी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments