Sunday, August 2, 2026
HomeUncategorizedपुलिस ने चार के विरूद्ध दर्ज किया मुक़दमा, सोशल मीडिया भी वायरल...

पुलिस ने चार के विरूद्ध दर्ज किया मुक़दमा, सोशल मीडिया भी वायरल हुआ था वीडियो


अम्बेडकर नगर। सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुए वीडियो के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वेवाना थानाक्षेत्र के अशरफावाद डड़िया का एक वीडिओ वायरल हुआ था जिसमें कुछ लोग हंगामा करते हुए दिख रहे है। एक व्यक्ति राईफल लिए हुए भी था। अशरफावाद डड़िया निवासी राजन पाठक द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि होली के दिन डीजे बजाने को लेकर गांव में थोड़ा सा विवाद हुआ था जिसे बात चीत कर सुलझा लिया गया था। लेकिन वाद में लक्ष्मीकांत खरवार पुत्र घनश्याम चंद खरवार, राधेश्याम पुत्र भागी, लक्ष्मी चंद पुत्र सरजु तथा आसनरायण पुत्र चन्द्रभान उसके दरवाजे पर भद्दी भद्दी गालिया देते हुए राईफल लेकर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थानाध्यक्ष ने वताया कि गाली गलौज मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments