Tuesday, August 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहोली को लेकर खाद्य विभाग ने शुरू की छापेमारी

होली को लेकर खाद्य विभाग ने शुरू की छापेमारी


अयोध्या। त्यौहार का सीजन आते ही खोया की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटखोरों पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन व खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन कार्यवाही में जुट गया है। मिलावटी खाद्य के रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा उपायुक्त मानिक चंद्र सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्रा ने शहर के रिकाबगंज स्थित परम स्वीट्स व सहित जनपद के चार प्रतिष्ठानों से नमूना सील किया।

परम स्वीट्स से बूंदी, खोया और छेने की मिठाई का सैंपल लिया गया। कैंट थाना के तारापुर रजौली में स्थित थोक व्यवसाई नेहा ट्रेडर्स पर खाद्य विभाग ने कार्यवाही की। रायता बूंदी व लड्डू बूंदी का नमूना लिया गया। इस दौरान 72 किलो बूंदी को सीज किया गया। रमेश किराना से पनीर व खोया का नमूना लिया गया। बीकापुर के वैष्णवी डेयरी पर भी खाद्य विभाग ने छापा मारा। चार नमूने लिया गया। जिसमे खोया, दो नमूने पनीर के एक नमूना दही का लिया गया। बता दे कि अयोध्या जनपद में चेकिंग के लिए 7 टीमें बनाई गई है।

सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्रा ने बताया त्योहारों को लेकर खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ जाती है। जिसको लेकर परम पेटीज से नमूना सील किया गया है। खाद्य सुरक्षा उपायुक्त मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी ने जनपद में सात टीमों का गठन किया है। टीमों क्षेत्राधिकारी, एसडीएम व दो खाद्य सुरक्षा अधिकारी नामित किए गये है। यह 24 जनवरी तक लगातार अभियान चलता रहेगा। मिलावाटी पदार्थों की सूचना मिलने पर छापेमारी की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments