Tuesday, August 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएसडीएम ने लेखपाल से मांगा स्पष्टीकरण, घूस लेने का वीडियो हुआ था...

एसडीएम ने लेखपाल से मांगा स्पष्टीकरण, घूस लेने का वीडियो हुआ था वायरल


जलालपुर अंबेडकर नगर। लेखपाल का घूस लेने का  वीडियो वायरल होने के पश्चात उप जिला अधिकारी ने उक्त लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा है। बताते चलें कि विकासखंड भियांव के ग्राम सभा मुस्कुराई के हल्का लेखपाल का पैमाइश के नाम पर रुपया लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में लेखपाल खुद हाथ में रुपया ना लेकर बगल रखे कागजात में रूपयो को रखने का इशारा कर करता है वायरल हो रहे लेखपाल की विरुद्ध ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग किया था जिसमें ग्राम प्रधान मुस्कुरायी मीरा देवी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि गांव के लेखपाल मुरलीधर अपनी काली कमाई के लिए जमीन विवाद को गांव में बढ़ावा दे रहे हैं और पैमाइश के नाम पर मोटी रकम वसूल कर रहे हैं वीडियो वायरल होने के बाद जलालपुर उप जिलाधिकारी सुभाष सिंह ने लेखपाल मुरलीधर से एक हफ्ते के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments