Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरलेखपाल द्वारा रुपया लेने का कथित वीडियो वायरल

लेखपाल द्वारा रुपया लेने का कथित वीडियो वायरल


जलालपुर अम्बेडकरनगर। घूस लेने के मामले मे कई लोगों के विरुद्ध कार्यवाही होने के बाद भी घूसखोरी थमने का नाम नही ले रही है।ऐसा ही एक मामला विकासखंड भियांव की ग्राम सभा मुस्कुराई के हल्का लेखपाल का पैमाइश के नाम पर रुपया लेने का एक वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में लेखपाल खुद हाथ मे रुपया न पकड़ कर बगल रखे कागजात में रुपया रखने को  इशारा कर रहा है। जब पीड़ित ने रुपया कागजात में रख दिया तो लेखपाल ने रुपया रखा कागजात अपने हाथों में ले लिया। लेखपाल के विरुद्ध दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग किया है। प्राप्त शिकायती पत्र के अनुसार ग्राम प्रधान मुस्कुराई मीरा देवी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि गांव के लेखपाल मुरलीधर अपनी काली कमाई के लिये जमीनी विवाद को गांव में बढ़ावा दे रहें है। और भूमि पैमाइश के नाम पर मोटी रकम  की वसूली करता है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों ग्राम सभा रामगढ़ के एक व्यक्ति लेखपाल के पास गया तो लेखपाल ने फार्म के साथ फरियादी से पैसा ले लिया। ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है। इस सम्बन्ध मे उपजिलाधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया परन्तु बात नही हो सका। अयोध्या समाचार वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता।

1 COMMENT

  1. ऐसे भ्रष्ट लोगों पर कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिए।ये लोग बड़े शातिर होते हैं वाया करके पैसा लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments