शिवरात्रि एवं शिव चर्चा के लिए निकल गई शोभायात्रा में शामिल शिव भक्तों के मुखारविंद से होने वाले हर हर महादेव के जय घोष से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्ति मय हो गया। शुकुल बाजार में निकाली गई शोभायात्रा का समापन कन्हैया पश्चिमी चौराहे पर किया। इसके बाद कन्हैया चौरहे पर स्थित शिवजी के वास का प्रतीक पीपल के वृक्ष के सौन्द्रयीकरण किये हुए स्थान पर शिवचर्चा का आयोजन किया गया।जिसमें सैकड़ो की संख्या में जुटी शिवभक्त महिलाओं व पुरुषों ने शिव महिमा की चर्चाओं में हिस्सा लेते हुए कथा का श्रवण किया। इसके बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद का ग्रहण किया।