Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहाशिवरात्रि पर शहर के कई स्थानों से निकली शिव बारात

महाशिवरात्रि पर शहर के कई स्थानों से निकली शिव बारात


◆ विघ्नेश्वर मंदिर ककरही बाजार में हुआ पांच कन्या का विवाह


अयोध्या। महाशिवरात्रि के पर्व की शिव बारात धूमधाम से निकली। रात करीब 8 बजे भगवान शिव रथ पर सवार होकर मां पार्वती से विवाह करने के लिए चले। भक्त बैंड बाजे के साथ नाचते-गाते रथ के पीछे चल पड़े। लोगों की भीड़ सड़कों पर देखने के लिए निकल पड़ी। बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। रास्ते में जगह-जगह पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया था।

परिक्रमा मार्ग ककरही बाजार स्थित प्राचीन विघ्नेश्वर मंदिर में कार्यक्रम के संयोजक पूर्व पार्षद दिलीप यादव ने विभिन्न स्थानों से आई शिव बारात का फूल मालाओं औऱ शिवजी की आरती उतारकर सभी बारातियों का भव्य स्वागत किया। मंदिर मे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें पांच कन्याओं के विवाह की रस्म निभाई गईं।

शहर के राम पथ रोड के अंगूरी स्थित ज्ञानचंद राधेश्याम राजपूत ज्वैलर्स की तरफ से आशीर्वाद राजपूत, चंदन राजपूत, अमित वर्मा, अजय सिंह एवं समस्त राजपूत परिवार के सदस्यों की ओर से महाशिवरात्रि पर्व के मौक़े पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे हजारों की संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

अंतकेश्वर महादेव जायसवाल पंचायती मंदिर लोहा बाजार अयोध्या पर महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें जायसवाल समाज अयोध्या के द्वारा शहर के अति प्राचीन परंपरागत चारों शिव बारात की आरती व स्वागत सत्कार अध्यक्ष विनोद जायसवाल, महामंत्री अशोक जायसवाल व पंचायत के पदाधिकारियों सदस्यों व स्थानीय लोगों द्वारा किया गया। भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें मंगल, जयप्रकाश, राजेश, दीपक, अवधेश, सुरेंद्र, हर्षित, दिनेश, पंकज, सोनू, उमाशंकर, दयाशंकर,कृपाशंकर, सुरेश मदन जायसवाल जी पार्षदगण आदि कई नागरिकों ने व्यवस्था में सहयोग दिया।

 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा शक्ति विहार कॉलोनी में महाशिवरात्रि का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारी आश्रम की संचालिका बीके अलका ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्याओं को समझाते हुए बताया कि मनुष्य के गिरते हुए चरित एवं बढ़ाते हुए पापाचार्य एवं मनोविकारों से ग्रसित लोगों को महाशिवरात्रि के पर्व पर मानव के उत्थान का एकमात्र सर्वश्रेष्ठ मार्ग है।
उसके साथ ही तिरुपति होटल के कृष्णा कपूर के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी आश्रम के बी के 7 भाई बहाने शामिल हुए। बीके मुकेश भाई बीकेराम जीत समाज सेवक संजय आहूजा अयोध्या धाम चैरिटेबल संस्था एवं भारतीय जनता पार्टी से विदेश संपर्क रवि, शशांक तिरुपति होटल से कृष्णा कपूर, एडवोकेट भारती सिंह, मंजू सिंह उपस्थिति रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments