Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय का हुआ संसदीय क्षेत्र की सीमा बाकरगंज पर...

भाजपा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय का हुआ संसदीय क्षेत्र की सीमा बाकरगंज पर जोरदार स्वागत 

 पूराबाजार, अयोध्या।  भाजपा से अंबेडकरनगर लोकसभा के प्रत्याशी घोषित होने पर सांसद रितेश पाण्डेय का लोकसभा की सीमा बाकरगंज पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं एवं समर्थकों ने अभूतपूर्व स्वागत किया । स्वागत से अभिभूत रितेश पाण्डेय ने कहा कि अब जनता-जनार्दन का आशिर्वाद मिला तो “विकसित अंबेडकरनगर” बनाऊंगा I
आज दोपहर में अंबेडकरनगर के विधानसभा गोसाईगंज की सीमा बाकरगंज में अयोध्या की ओर से आए सैकड़ो वाहनों के काफिले के साथ प्रत्याशी रितेश पाण्डेय का रथ पर सवार लोकसभा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह टिल्लू , व लोकसभा संयोजक अवधेश द्विवेदी के साथ अयोध्या और अंकेडकर नगर के जिलाध्यक्ष द्वय संजीव सिंह एवं त्रयंबक तिवारी ने माथे पर तिलकाभिषेक कर फूलमाला पहना कर उन्हें विजयी होने का आशिर्वाद दिया I
इसके उपरान्त रथ के जरही चौराहा पहुंचने पर प्रत्याशी रितेश पाण्डेय का गोसाईंगंज विधानसभा संयोजक भाजपानेता दानबहादुर सिंह के नेतृत्व में प्रधान संजयसिंह ,हरी शरण तिवारी , राजीव कुमार सिंह , कृष्ण देव मिश्रा , दुर्गेश मिश्रा , मो० नजीर , मो० शाबिर एवं महिला नेत्री कांति राजभर ने यादगार स्वागत किया I

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments