Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसाढू को मारने पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज

साढू को मारने पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। मारपीट करने के मामले में एक व्यक्ति ने अपनी साढू साढू के ऊपर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पीड़ित राम रूप निवासी अहिया कमालपुर थाना सम्मनपुर ने जैतपुर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरा ससुराल जैतपुर थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव निवासी बनवारी के यहां है। मेरी औरत कहा सुनी के बाद नाराज होकर अपने मायके दौलताबाद चली गई मैं मोबाइल से उससे संपर्क किया लेकिन उससे बात नहीं हुई मैं खोजने के लिए 6 मार्च को अपने ससुराल पहुंचा वहां मेरे साढू संजय मौजूद थे मैं अपनी औरत से पूछने लगा कि बिना बताए क्यों चली आई इतने में मेरे साढू मुझे गाली देते हुए मारना शुरू कर दिया लात ,घुसे और थप्पड़ से पिटाई किया जिससे मैं बुरी तरह से घायल हो गया। साढू ने कहा कि यहां से भाग जाओ नहीं तो तुमको और मरेंगे । पीड़ित की शिकायत पर जैतपुर पुलिस ने मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में पंजीकृत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments