Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविभिन्न स्थानों पर मातृवंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विभिन्न स्थानों पर मातृवंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जलालपुर, अंबेडकर नगर। महिला मतदाताओं को अपने पक्ष मे लामबंद करने के लिए भाजपा लगातार शक्ति वंदन अभियान चलाकर महिलाओं से संवाद कर रही है।इसी कडी में नगर स्थित संत पलटू साहब मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर मातृवंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया।पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन को सुनने के लिए काफी संख्या में विभिन्न वर्गों की महिलाएं पहुंची।अधिशासी अधिकारी नगर पालिका की मौजूदगी और संयोजक आशीष सोनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र,अभियान संयोजक विकाश निषाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा गुप्ता,मानिक चंद्र सोनी,सुरेंद्र सोनी समेत अनेक वरिष्ठ भाजपाई मौजूद रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने हिस्सा लिया।
पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मातृशक्ति के हितों का ध्यान रखते हुए जितनी योजनाएं बीजेपी सरकार ने शुरू की हैं,उतनी आजादी के बाद अब तक किसी सरकार ने नही की थी।अब बिना किसी वर्ग संप्रदाय के भेदभाव के योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंच रहा है।
इस दौरान केतकी शर्मा,रेनू देवी, डेविड गोरे,आशाराम,अमित, रामलाल देवर्षि,मनीष सोनी,हरिओम सोनी, आनंद मिश्र,सतनाम सिंह,आनंद जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं दुल्हुपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद मुख्य अतिथि रहे।मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का बखान करते हुए एक बार फिर भाजपा सरकार बनने का विश्वास व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments