Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपा ने आयोजित किया कार्यकर्ता सम्मेलन व स्वागत समारोह

सपा ने आयोजित किया कार्यकर्ता सम्मेलन व स्वागत समारोह


अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर कमेटी ने पार्टी कार्यालय गुलाबबाड़ी पर कार्यकर्ता सम्मेलन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन महानगर महासचिव हामिद जसफर मीसम ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक सभा के सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद व विशिष्ठ अतिथि अब्बास अली जैदी रूश्दी मियां थे।

   बैठक को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा आज की भाजपा सरकार गरीबों किसानों नौजवानों पर जुल्म कर रही है। उन्होंने कहा आने वाले 2024 के चुनाव में भाजपा का सफाया होगा।

 पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा समाजवादी पार्टी सभी धर्म को मानने वाली पार्टी है आज अयोध्या में बहुत सारे  किसानो गरीबों की जमीन जा रही है। जिसको बचाने के लिए समाजवादी पार्टी ही उनकी लड़ाई के लिए आगे लड़ती है। आज महंगाई चरम सीमा पर है उन्होंने कहा आज भारतीय जनता पार्टी की जो भी गारंटी है वह जुमलेबाज की गारंटी है ।

पूर्व विधायक अब्बास अली नें कहा समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है। जो भारतीय जनता पार्टी का सामना करने में सक्षम है।समाजवादी पार्टी पिछड़ों गरीबों नवजवानों के हक़ की बात करती है। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सपा के द्वारा किए गए कार्यों को बताए।

कार्यक्रम में महासचिव हामिद जाफर मीशम, श्री चंद यादव, सूरज वर्मा, राकेश पांडे, रियाज अहमद टैनी, नागेश्वर नाथ कोरी, वीरेंद्र गौतम, रामनेवल पाल, जगन्नाथ यादव, तौसीफ खान सरकार, जिला उपाध्यक्ष आरोनी पासवान आसिफ खान, जयप्रकाश यादव,महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, महिला जिलाध्यक्ष सरोज यादव आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments