Monday, March 9, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिला पंचायत बोर्ड बैठक में 30 करोड का बजट पास

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में 30 करोड का बजट पास


अयोध्या। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक अटल बिहारी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने की। बैठक में जिले के विकास के लिए 30 करोड़ के ऊपर का बजट पास हुआ।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने बताया कि भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पहली बैठक में सभी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार व्यक्त किया। जिला पंचायत से संबंधित विषय पर बजट पास किया गया। जिले के विकास से संबंधित शासन के द्वारा 30 करोड़ से अधिक का बजट पास किया गया। अधिकारियों की उपस्थिति में जिला पंचायत के सदस्यों ने अपनी समस्या रखी और उसका जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया । ग्रामीण क्षेत्र में सोलर लाइट ज्यादा से ज्यादा लगाई जाए। उसके संदर्भ में आगे चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री के विजन अनुरूप जिला पंचायत काम करेगी। आने वाले दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में भी सोलर लाइट को लगाने का काम किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments