Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली बार संसदीय क्षेत्र में पहुंचने...

भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली बार संसदीय क्षेत्र में पहुंचने पर सांसद रितेश पांडे का होगा जोरदार स्वागत


◆ 7 मार्च को संसदीय क्षेत्र में पहुंचेंगे सांसद रितेश पांडे


◆ सुबह 11 बजे से बाकर ग़ंज से शुरू होगा स्वागत का दौर


अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में सांसद रितेश पांडे का जोरदार स्वागत करने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद रितेश पांडेय आगामी 7 मार्च को पहली बार अपने  संसदीय क्षेत्र अम्बेडकर नगर में पहुंचेंगे।स्वागत का दौर आगामी 7 मार्च को सुबह 11:00 बजे  बाकरगंज से शुरू होकर गोसाईगंज, कटेहरी ,शिव बाबा समेत कई स्थानों पर होते हुए  जिला मुख्यालय पर स्थित भाजपा कार्यालय में सम्पन्न होगा। इस दौरान सांसद रितेश पांडे धार्मिक स्थल शिव बाबा पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए निर्धारित किए गए स्वागत स्थल एवं रास्तों में पड़ने वाले महापुरुषों की मूर्ति पर माल्यार्पण भी करेंगे।लोकसभा 2024 के आम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 51 सीटों पर जारी लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची में रितेश पांडे के नाम की घोषणा, भाजपा में उनके कद को बढ़ाने को लेकर देखा जा रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments