उत्तर प्रदेश पुलिस ने कई मुन्ना भाईयो को गिरफ्तार भी किया। फिर भी सोशल मीडिया में परीक्षा का पेपर तीक का समाचार तेजी से वायरल होने लगा। इसी के चलते रामनगरी अयोध्या में परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों ने मार्च निकाला और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना है कि 5 साल से तैयारी करने के बाद आखिरकार एक बार भर्ती परीक्षा देने को मिली तो उसका भी पेपर वायरल हो गया। इसलिए प्रदेश सरकार से मांग है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द करके पुनः परीक्षा कराई जाए। अभ्यर्थियों ने रामनगरी अयोध्या के देवकाली से तिकोनिया पार्क तक मार्च निकाल कर जिला अधिकारी वा नगर विधायक को ज्ञापन सौपां।