Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपहले मूकबधिर से की शादी फिर दूसरे के हाथों में बेंचा

पहले मूकबधिर से की शादी फिर दूसरे के हाथों में बेंचा


जलालपुर अंबेडकर नगर। मूक बधिर युवती को भगाकर न्यायालय मे शादी कर तत्पश्चात उसे एक दूसरे के साथ बेच देने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत जलालपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है । पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरी पुत्री को गांव का ही राजीव कुमार 28 अगस्त 2023 को बहला फुसला कर घर से भगा ले गया और जनपद न्यायालय अंबेडकरनगर में नोटरी के जरिये शादी कर लिया और किसी अन्य शहर लेकर चला गया । जिसकी सूचना थाने मे की गयी थी। पुनः तीन नवम्बर 2023 को मेरी पुत्री को लाकर थाने के पास छोड़ कर भाग रहा था जिसे किसी तरह से राजीव कुमार को पकड़ लिया गया और 4 नवंबर 2023 को थाना जलालपुर लाकर सुलह समझौता कराकर मेरी पुत्री को पत्नी के रुप में राजी खुशी के साथ लेकर रहने लगा। लेकिन 12 फरवरी 2024 को सूचना मिली कि राजीव कुमार मेरी पुत्री को जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के पेठिया गांव निवासी सूर्यभान के हाथों बेचकर शादी करवा दिया।जिसे बंधक बनाकर सूर्यभान द्वारा शारीरिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। पीडिता ने आशंका जताते हुए यह भी कहा है कि मेरी पुत्री की हत्या हो सकती है और उसके साथ अमानवीय कृत्य किया जा रहा है। जिसे बरामद कर राजीव कुमार व सूर्यभान के खिलाफ अपहरण,प्रताडना व शारीरिक संबंध बनाने का मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की मांग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments