Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएलाटमेंट व कनेक्शन की मांग को लेकर प्रदर्शन

एलाटमेंट व कनेक्शन की मांग को लेकर प्रदर्शन


◆ चर्कतीर्थ स्थित काशीराम कालोनी में किया प्रदर्शन


अयोध्या। चकतीर्थ स्थित काशीराम कालोनी में बिना एलाटमेंट के रहने वालों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि बिना एलाटमेंट के उनको रहने दिया गया है। बिजली के कनेक्शन के लिए एलाटमेंट का कागज मांगा जा रहा है। कटिया कनेक्शन को विभाग ने हटा दिया है।
पार्षद अनिकेत यादव का कहना है कि यह लोग पहले अयोध्या में रहते थे। चौड़ीकरण में प्रभावित हुए थे। यहां रहने के लिए दिया गया। इनका एलाट नहीं था। कोई कनेक्शन नहीं दिया गया। अब निर्णय लिया गया है गरीबों का आवास बना दिया जाएगा। उसी के बेस पर इन्हें कनेक्शन दे दिया जाएगा। बिजली का जो शुल्क होता है। वह दिया जाएगा। यहां कमरे 220 है। परन्तु एलाटमेंट 80 है।
कृष्ण मुरारी ने बताया कि पांच साल पहले से रह रहे है। एलाटमेंट न होने से कई दिक्कतें है। कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। लाइट न आने की वजह से प्रदर्शन किया। हसीना बानो ने कहा कि बिना एलाटमेंट के रहने के लिए हमसे कहा जाता है। लेकिन ठेकेदार परेशान करते है। अनवरी बेगम ने कहा कि मेरा घर अधिग्रहण में चला गया। पहले हमसे ऐसे ही रहने के लिए कहा गया। अब कनेक्शन के लिए एलाटमेंट लाने की मांग की जा रही है। जब बिजली नहीं मिलेगी तो हम खुद ही छोड़ देंगे। हमें एलाटमेंट के साथ बिजली की सुविधा दी जाय। तीन साल से दौड़ते हुए पैर घिस गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments