Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअलग अलग स्थानों से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुईं लड़कियों का नहीं...

अलग अलग स्थानों से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुईं लड़कियों का नहीं लग सका कोई सुराग


आलापुर अंबेडकर नगर। आलापुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवो में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुईं लड़कियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद भी पुलिस अभी तक उनको बरामद नहीं कर सकी है।

गौरतलब है कि थाना राजेसुल्तानपुर में विगत दिनों एक मामला सामने आया था जिसमें परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट नामजद दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की लापरवाही की वजह से परिजनों को अपनी लड़की से हाथ धोना पड़ा। आलापुर थाना क्षेत्र में भी तीन लड़कियों के गायब होने का मुकदमा दर्ज है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी मुकाम तक नहीं पहुंच पाई है। परिजन दौड़ दौड़ कर अपनी लड़की की बरामदगी की गुहार लग रहे हैं। परिजन अपनी लड़की को सकुशल बरामद किए जाने की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि समढीह गांव में घटित घटना को याद कर उनके रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। इस विषय में आलापुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि संबंधित लड़कियों की खोजबीन जारी है जल्द ही खोजबीन कर ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments