Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपेड़ से टकरायी कार पिता की मौत पुत्र घायल

पेड़ से टकरायी कार पिता की मौत पुत्र घायल


जलालपुर अंबेडकर नगर। चार पहिया वाहन से पिता का इलाज कराने ले जा रहे पुत्र का वाहन बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया । घटना सम्मनपुर थाना अन्तर्गत सैदापुर के पास की है।

 जानकारी के अनुसार गुरुवार को कटका थाना क्षेत्र के सैदपुर भियांव निवासी पारसनाथ यादव पुत्र रामदास 65 वर्ष को 40 वर्षीय पुत्र रंजीत यादव इलाज कराने हेतु अकबरपुर चार पहिया वाहन से जा रहे थे, तभी सामने से एक बाइक आ गई जिसको बचाने के चक्कर में चार पहिया वाहन पेड़ से टकरा गया जिसमें पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । रास्ते से गुजर रहे जलालपुर कोतवाली के प्रभारी दर्शन यादव घटना को देख तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाए जहां सेवा निवृत दरोगा पारसनाथ यादव को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल रंजीत यादव का इलाज चल रहा है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments