Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागैंगरेप व फोटो डिलीट करने नाम पर रुपये मांगने के आरोपितों पर...

गैंगरेप व फोटो डिलीट करने नाम पर रुपये मांगने के आरोपितों पर मुकदमा दर्ज

भीटी, अम्बेडकरनगर। नाबालिक बालिका के साथ पिस्तौल की नोक पर गैंगरेप व फोटो वीडियो डिलीट करने के नाम पर दस हजार रुपए की मांग के मामले में महरुआ पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। मामला महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है। गांव निवासिनी का आरोप है उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फोन किया गया और एक युवक का हवाला देते हुए ब्लैकमेल करते हुए बोला गया कि तुम्हारी गन्दी फोटो और वीडियो मोबाइल से बनाया है। हम लोग जैसा कहेंगे वैसा करना नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा। वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी व लोक लज्जा के डर से वह आरोपी से बात करती थी। बीते एक जनवरी की सुबह करीब साढ़े छः बजे प्रतिदिन की तरह बालिका टहलने बनपुरवा जंगल के पास पहुंची थी आरोप है कि तभी सचिन यादव व राहुल उसे अकेला जानकर उसकी फोटो व वीडियो दिखाए।
उसका आरोप है कि फोटो और वीडियो डिलीट करने के लिए कहा तो उससे दस हजार रुपये की मांग की गई। विरोध करने पर उसकी तस्वीर और वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए सचिन ने अवैध पिस्तौल से डरा धमका कर सचिन व राहुल ने मिलकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया और धमकी दिया की अगर कहीं आवाज उठाओगी तो तुम्हारी गंदी फोटो व वीडियो वायरल कर दूंगा और तुम्हें बदनाम भी कर दूंगा। जान से मार डालने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। तहरीर पर महरुआ पुलिस ने सचिन यादव पुत्र राम उजागीर यादव निवासी तिलहिया थाना भीटी व राहुल पुत्र अज्ञात निवासी अतर डीहा थाना भीटी के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। महरुआ थाना अध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments