◆ मुम्बई व चेन्नई के लिए प्रतिदिन व दिल्ली के लिए 6 दिन मिलेगी प्लाइटें
अयोध्या। महर्षि वाल्मीकि अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट अयोध्या धाम से स्पाइस जेट द्वारा उड़ाने शुरू की गई है। गुरूवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार ने स्पाइसजेट की पहली उड़ान के प्रथम पाली को बोर्डिंग पास प्रदान तथा द्वीप प्रज्जवलित कर उड़ान का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व सीएम योगी द्वारा वर्चुअल माध्यम से लखनऊ से स्पाइजेट द्वारा अयोध्या धाम से आठ महानगरों के लिए उड़ानों की शुरूवात की।



