Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावेतन विसंगतियों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल

वेतन विसंगतियों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने की हड़ताल


◆ सफाई कर्मचारियों का आरोप – पूरे महीने काम करने बाद मिलता है 26 दिन का वेतन


◆ नगर आयुक्त से वार्ता के बाद सोमवार तक हड़ताल स्थगित


अयोध्या। शुक्रवार को नगर निगम परिसर में सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर धरना दिया। वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर धरने में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। सफाई कर्मचारियों के अध्यक्ष विनय बाघमार के अनुसार नगर आयुक्त से फोन पर वार्ता हुई वे इस समय दिल्ली में है। सोमवार को वापस आने पर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है। उन्होनें कहा कि यदि सोमवार को वार्ता में निराकरण नही होता तो सफाई कर्मचारी मंगलवार से आर-पार की लडाई करेंगे।

नगर निगम परिसर में आयोजित धरने में विनय बाघमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को बहुत कम वेतन दिया जाता है। 30 व 31 दिन काम करने के बाद वेतन केवल 26 दिन का दिया जा रहा है। जब तक पूरा वेतन नहीं मिलेगा तब तक सफाई कर्मी काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर हमारी समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो हम लोग हड़ताल पर जाएंगे। हम लोग सोमवार तक वेतन कि प्रतीक्षा करेंगे उसके बाद हड़ताल करेंगे। हड़ताल में बड़ी तादाद में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments