Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापीसीएस में चयनित पीयूष रावत का सांसद ने किया स्वागत

पीसीएस में चयनित पीयूष रावत का सांसद ने किया स्वागत


अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने यूपी पीसीएस में सोहावल निवासी पीयूष रावत का चयन होने पर उसके आवास पहुंच कर अपनी शुभकामनाएं दी। अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। पीयूष पुत्र मनोज कुमार सोहावल के मकसूमपुर के निवासी जिनका यूपीपीसीएस 2023 में 37वीं रैंक प्राप्त हुई है।

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि लक्ष्य पर केन्द्रित प्रयास से ही व्यक्ति को सफलता मिलती है। अपना लक्ष्य निर्धारित करें। खुद पर भरोसा रखें। सकारात्मक विचारों को धारण किए प्रयासों से ही सफलता प्राप्त होती है। पीयूष के चयन की पूरे परिवार को बधाई। इस दौरान पार्षद मनीष चौधरी, अरविन्द पाण्डेय, रोहित चौधरी, कैलाश चौधरी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments