Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या राहुल गांधी की यात्रा हुए हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने किया...

 राहुल गांधी की यात्रा हुए हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन

अयोध्या। राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम में हमले के विरोध में कांग्रेसियों ने कमला नेहरू भवन पर विरोध प्रर्दशन किया। प्रर्दशन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया।

 कार्याकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर रहने वाले लोगों के लिए सफलतापूर्वक न्याय की मांग कर रही है। उसे यात्रा को भाजपा विशेष रूप से असम में इसके मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, इस शांतिपूर्ण यात्रा को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। यात्रा के काफिलों पर योजनाबद्ध हमले और इन उपद्रवियों द्वारा यात्रा के पोस्टरों को फाड़ने की घटनाएं हुई हैं। उन्होनें आरोप लगाया कि 21 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ताओं की जानबूझकर इकट्ठी की गई भीड़ ने राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रही भारत जोडो न्याय यात्रा के काफिले पर हमला किया। जिसमें असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित कई नेता घायल हो गए। इस कायराना कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।

महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा भाजपा समर्थित इन गुंडों द्वारा न्याय यात्रा पर ताजा हमला किया गया। यह और कुछ नहीं बल्कि असम के मुख्यमंत्री और केंद्र की भाजपा सरकार की प्रशासनिक विफलताओं और भ्रष्टाचार को छिपाने का एक हताश प्रयास है।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा हमारे मुद्दे को दबाने के ऐसे जबरदस्त प्रयासों के सामने, कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता दृढ़ और एकजुट है। कांग्रेस पार्टी इस तरह की अराजकता की घर निंदा करती है। जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं पर किया गया हमला लोकतंत्र विरोधी तथा असम सरकार की हताशा का परिचायक है।

विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य राम अवध पासी, कवींद्र साहनी ,अशोक राय ,फ्लावर नकवी, चंचल सोनकर, अमरीश कुमार पांडे , संजय तिवारी ,राहुल तिवारी ,देव वर्मा ,प्रेम प्रकाश पांडे, तेजबली पांडे ,लाल मोहम्मद, आशीष गुप्ता, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष सविता यादव अभिषेक कुमार, अरुण साहू, रोहित यादव आदि उपस्थित रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments