Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यास्वच्छता बने एक जनआंदोलन - सुनील बंसल

स्वच्छता बने एक जनआंदोलन – सुनील बंसल


अयोध्या। महानगर के विभिन्न स्थलों पर भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री ने लता चौक से अभियान की शुरूवात की थी। शुक्रवार को राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने रामकोट वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया । इस दौरान महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह मौजूद थे।



राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है। प्रधानमंत्री की अपील के अनुसार हम सभी अयोध्या को सुन्दर व स्वच्छ बना रहे है।  देवस्थानों पर स्वच्छता अभियान जनसहभागिता से चलाया जाए। स्वच्छता एक जनआंदोलन बनें। सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों देवस्थान की साफ-सफाई के उपरान्त दिन में भजन-कीर्तन, पूजन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखें। उन्होनें ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रतिष्ठानों व घरों को रामज्योति व झालरों से प्रकाशित साज-सज्जा करने की अपील किया।

 प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने देवकाली वार्ड में, सांसद लल्लू सिंह ने हनुमान कुंड वार्ड में, क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने अटल नगर वार्ड में, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अशोक सिंघल वार्ड में, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने देवकाली वार्ड, पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू ने ऋंगी ऋषि आश्रम महबूबगंज, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अभिराम दास वार्ड, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने सीताकुण्ड वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया है। वार्डो के पार्षदों ने भी अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments