Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबाबा बाल ब्रह्मचारी की कुटिया से भारी भीड़ के साथ निकाली गई...

बाबा बाल ब्रह्मचारी की कुटिया से भारी भीड़ के साथ निकाली गई कलश यात्रा

अंबेडकर नगर। शनिवार कटेहरी क्षेत्र के खेंवार ग्राम सभा धर्मपुर में भव्य रूप से बाबा बाल ब्रह्मचारी  की कुटिया से पुलिस की सुरक्षा की बीच महिलाओं व पुरुषों की भारी भीड़ के साथ कलश यात्रा निकाली गई। लगभग छः किलोमीटर खेंवार का पूरा, जैनपुर, दानिमिश्र पूरा, फतेहपुर, टिकमपरा ,वरवां ,शाहपुर पारसी, होते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुई। कलश यात्रा में महिलाओं के साथ-साथ छोटे बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। वही कुटिया पर 14 जनवरी को भब्यरूप से खिचडी भोज का भी आयोजन भी होगा।

कलश यात्रा में जिला प्रचारक शैलेंद्र, जिला कार्यवाह अखिलेश, जिला घोष प्रमुख अनुज गोस्वामी, खंड कार्यवाह आशीष अग्रहरी, सोनू पाठक, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडे, समाजसेवी बाबाआनंद सिंह ,स्वामी ओम प्रकाश,बिशाल उपाध्याय,बिबेक, पिंकू,बिकास सिंह  बिक्की, देवानंद,शिवा,सत्यम,मंगेश,डीएस, पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments