Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअसलहे के बल पर व्यवसाई से आभूषणों से भरा बैग लूट कर...

असलहे के बल पर व्यवसाई से आभूषणों से भरा बैग लूट कर हुए फरार बदमाश


मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीह पूरे बीरबल गांव के पास स्थित यमदग्नि आश्रम के पास बदमाशों द्वारा असलहे के बल पर आभूषण व्यवसाई से लाखों के आभूषण की लूट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित आभूषण ने इनायत नगर थाने में तहरीर दी जिस पर लूट का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
इनायत नगर थाना क्षेत्र के बसवार कला गांव निवासी अनिल कुमार सोनी पुत्र राम जी सोनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह धनजो चौराहे के पास स्थित रामदीन के मकान में ज्वैलरी की दुकान चलाता है। बीते 11 जनवरी की देर शाम उसने दुकान बंद करके दुकान में रखे आभूषण बैग में भरकर बाइक की डिक्की में रख लिया था। वह बाइक से डीह जंगल के खड़ंजे के रास्ते पर पहुंचा ही था कि पीछे से बाइक सवार तीन युवक उसके पास पहुंच गए और उसकी बाइक को रुकवा कर बाइक की चाबी छीन लिए। जब उसने विरोध किया तब लुटेरे युवकों ने उसके कनपटी पर तमंचा सटा दिया। डिक्की का लॉक खोलकर आभूषणों से भरा बैग छीन लिया। जब तक व्यवसाई हल्ला गुहार लगाता और लोग मौके पर पहुंचते, तब तक लुटेरे युवक मौके से भाग निकले थे। घटना के बाद पीड़ित व्यवसाई थाने पहुंचा और मामले में कार्यवाही हेतु तहरीर दी है। आभूषण व्यवसाई ने बैग में रखें आभूषणों का विवरण बाद में देने की बात तहरीर में लिखी है।
प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कर घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम गठित करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments