Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा की मासिक बैठक में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने को...

भाजपा की मासिक बैठक में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर हुई चर्चा

अयोध्या। भाजपा महानगर की मासिक बैठक सहादतगंज स्थित कार्यालय पर महानगर प्रभारी  विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। विकसित भारत संकल्प यात्रा, नमो एप डाउनलोउ के लक्ष्य वोटर चेतना अभियान, बूथ पुनरीक्षण व अन्य अभियानों की समीक्षा हुई। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन की वृहद तैयारी को लेकर योजना बनाई गई।

महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को सभी देवालयों, मंदिरां, देवस्थानों व चौराहों को दीपों से प्रकाशित किया जाए। चौराहों पर रंगोली का निर्माण किया जाए। फूल मालाओं से सजाया जाए। तोरण द्वार बनाएं जाए। 14 जनवरी से स्वच्छता अभियान चलाया जाए। इसके लिए कार्यकताओं की जिम्मेदारियां तय की जाए।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सभी शक्ति केन्द्रों के प्रभारी, संयोजक बूथ स्तर के कार्यकताओं के मोहल्ले के मंदिरों व चौराहों दीप जलाने व सजाने को लेकर साथ बैठक करें। सभी पार्षद व पूर्व पार्षद अपने मोहल्ले के लोगों से घर-घर सम्पर्क करें तथा इन आयोजनों में शामिल होने का आवाहन करें।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा मोदी व योगी सरकार में अयोध्या का अकल्पनीय विकास हो रहा है। पांच सदी के संघर्ष के उपरान्त 22 जनवरी का ऐतिहासिक दिन आया है। जब अयोध्या में जन्मभूमि पर दिव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। इस दिन पूरी अयोध्या को भव्य तरीके से सजाना है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या को पॉलीथीन मुक्त करने का हम सभी को संकल्प लेना चाहिए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा। अयोध्या वासियों का दायित्व है कि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता के साथ स्वच्छ व सुन्दर अयोध्या का दर्शन यहां हो सके।

बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, प्रतीक श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कोरी, दिव्य प्रकाश तिवारी, तिलक राम मौर्या, अभय सिंह, बसंती सिंह, प्रतिमा शुक्ला सहित सभी मोर्चां व महानगर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments