Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या पहुंची पहली फ्लाइट के यात्री बोले हम अयोध्यावासी बन गए है...

अयोध्या पहुंची पहली फ्लाइट के यात्री बोले हम अयोध्यावासी बन गए है इंटरनेशनल ब्रांड


◆ शनिवार से दिल्ली-अयोध्या व अयोध्या-दिल्ली शुरू हुआ फ्लाइट का संचालन


◆ फ्लाइट से केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय जन्म भूमि ट्रस्ट के नृपेन्द्र मिश्र भी पहुंचे अयोध्या


अयोध्या। कभी सपने में भी नहीं सोचा था की अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा। योगी मोदी के कारण हम अयोध्यावासी इंटरनेशनल ब्रांड बन गए है। सिर्फ जय श्री राम बोलते ही लोग समझ जाते है ये अयोध्यावासी हैं। अयोध्या की दिव्यता से हमारा परिचय बहुत महान बन गया है। ये बातें दिल्ली से अयोध्या पहुंची इंडिगों फ्लाइट की यात्री अमिता राय ने कहा। अमिता मूलतः अयोध्या की निवासी है। 25 दिनों का अवकाश लेकर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव देखने अयोध्या आईं हैं।

अमिता सिंह, यात्री

शनिवार को दिल्ली से लगभग 12 बजे इंडिगो की फ्लाइट 177 यात्रियों को लेकर अयोध्या के लिए उड़न भरी और 1ः15 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पर लैंड हुई। यात्रियों को उतारने के बाद यह फ्लाइट लगभग 2 बजे पुनः दिल्ली के लिए उतने ही यात्रियों को लेकर रवाना हो गयी। पहली फ्लाइट से अयोध्या पहुंचे यात्रियों के जय श्री राम के जयघोष से परिवेश में आध्यमिकता के साथ विकास नजर आया। दिल्ली से आई फ्लाइट में कई राज्यों के लोग अयोध्या दर्शन व प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में भाग लेने यहां पहुंचे।

इसी फ्लाइट में अयोध्या आने वाले यात्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, राम जन्मभूमि निर्माण समिति के चेयरमैन निपेंद्र मिश्र भी थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के सांस्कृतिक गौरव, अयोध्या की आध्यात्मिक व धार्मिक स्वरुप के अनुकूल भव्य एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है। ये मेरा सौभाग्य रह है कि भव्य दिव्य एयरपोर्ट के उद्घाटन के समय मैं उपस्थित था। कल ही कैबिनेट में महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट को इंटरनेशनल हवाई अड्डे का दर्जा मिला है और आज पुनः मुझे दिल्ली से अयोध्या आ रही पहली फ्लाइट में यात्रा करने का अवसर मिला।

फ्लाइट में दिल्ली से आईं अम्बेडकरनगर निवासी श्रेष्ठा स्वर्णकार कहती है जो मान सम्मान और स्थान भगवान श्री राम का होना चाहिए था वो अब हो रहा है। मेरे लिए इस पल को शब्दों में नहीं बताया जा सकता है। मोदी न होते तो यह दृश्य देखना हमारे लिए संभव नहीं था।

महापवित्रा नंदगिरि महामंडलेश्वर जूना अखाडा एवं किन्नर अखाडा उज्जैन पीठ कहती है कि बहुत ख़ुशी है ऐसा लग रहा है मानो हमारे जन्मो के पाप नष्ट हो गए है।  श्रीराम कृपा है कि आज हम दिल्ली से एक घंटे में अयोध्या फ्लाइट के माध्यम से आये है। पहली बार बैंगलोर से श्रीराम के लिए चरण पादुका लेकर अयोध्या आये संत ने भी पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments