◆ प्रबुद्ध नागरिक समारोह व बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
अयोध्या। नववर्ष का आगमन। अयोध्या महोत्सव के प्रांगण में जनसैलाब उमड़ा। यहां मंच भारतीय संस्कृति में पल्लवित व पुष्पित होने वाली बहुरंगी विविधता व सांस्कृतिक विरासत का दर्शन करा रहा था। महोत्सव में प्रबुद्ध नागरिक समारोह का आयोजन किया गया। इसके बाद अयोध्या इंडिया क्लासिक सीजन 3 बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि कर्नल जावेद व संयोजक नाहिद कैफ व आकिब खान रहे। जज की भूमिका में कानपुर के साहेबे सिद्दीकी रहे।



