Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजब मोदी ने लाभार्थी मीरा से पूछा कि खाने में क्या...

जब मोदी ने लाभार्थी मीरा से पूछा कि खाने में क्या बनाई हो


◆ महिला ने चाय पिलाई तब मोदी ने कहा कि चाय तो काफी मीठी है


◆ पीएम मोदी ने उज्जवला के लाभार्थी को दिया प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता


अयोध्या। एक सामान्य घर की महिला। सामने दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में एक भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खड़े थे। मोदी ने उज्जवला योजना की लाभार्थी मीरा मांझी से पूछा कि खाने में क्या बनाई हो। मीरा ने जवाब दिया। दाल चावल और सब्जी। मोदी ने पूछा कि और क्या बनाई हो। मीरा ने बताया कि चाय बनाई है। मोदी ने कहा कि चाय पिलाओं, ठंडी में चाय पिलानी चाहिए। जब महिला ने चाय पिलाई तो चाय पीने के बाद मोदी बोले कि चाय काफी मीठी है। इस पर मीरा ने जवाब दिया कि वह मीठी चाय बनाती ही है।



अयोध्या में रोड़ शो के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उज्जवला योजना की लाभार्थी मीरा मांझी, उसके पति सूरज मांझी, ससुर धनीराम मांझी व सास से मुलाकात की। 15 मिनट तक वह इस बस्ती में रहे। प्रधानमंत्री ने उनसे सरकारी सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उन्हें आमंत्रित भी किया। मीरा ने बताया कि हमें आवास, गैस, पानी सभी फ्री में मिला है। पहले हम चूल्हें पर खाना बनाते थे। अब गैस पर बना रहे है।



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने एयरपोर्ट के पास हुई जनसभा में अपने सम्बोधन के दौरान भी इस महिला का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या में आज एक और सौभाग्य मिला है। उज्जवला के एक लाभार्थी के यहां चाय पीने का मौका मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments