Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह का अयोध्या में हुआ जोरदार...

कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह का अयोध्या में हुआ जोरदार स्वागत


◆ सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी है संजय सिंह


अयोध्या। भारतीय कुश्ती महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह ने कैसरगंज सांसद बृजभूषण सिंह के साथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे। अयोध्या की सीमा पर पहुंचते ही जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञान दास से मिलने उनके आश्रम पहुंचे। संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास और पहलवान बलराम दास ने नेतृत्व में संजय सिंह और बृजभूषण सिंह का स्वागत किया।

इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि 11 महीने पहले एक ग्रहण लगा था। उसे ग्रहण को हनुमान जी की कृपा से समाप्त हुआ। हनुमान जी को अपना आराध्य मानता हूं। मेरी जिंदगी की शुरुआत भी यहीं से ही हुई है। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए भारत सरकार और खेल मंत्रालय को धन्यवाद दिया। उन्होनें बताया कि चुनाव में कुल 50 मतदाता थे। जिसमें 47 मत से 40 मत संजय सिंह को मिले। सभी मतदाताओं को धन्यवाद देता हूं।

बीते 21 दिसंबर को भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव हुआ था। जिसमें संजय सिंह को जीत मिली थी। संजय सिंह ने अनीता सिंह श्योराण को हराया था। संजय सिंह को 40 जबकि अनीता श्योराण को 7 वोट मिले थे। संजय सिंह फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के करीबी माने जाते हैं। कुश्ती संघ में विवाद के बाद बृजभूषण सिंह इस बार चुनाव नहीं लड़े। वे 12 साल इस पद पर रहे। संजय सिंह की जीत पर अयोध्या के संत और महंत ने मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments