कटेहरी अंबेडकर नगर। मातृ पितृ भक्त के प्रतीक श्रवणक्षेत्र धाम में पांच दिवसीय एतिहासिक मेले का शुभारंभ 26दिसंबर को अगहन पूर्णिमा स्नान के साथ होगा। मेला क्षेत्र में दूरदराज से दुकान लगाने वालों का पहुंचना शुरू हो गया है। हालांकि, तैयारियों को लेकर प्रशासन बेरुखी पर उतारू है। संगम तट पर आसपास के जनपदों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था होती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में इस बार भी संगम तट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मेला शुरू होने व स्नान पर्व मेें महज गिना दिन का समय शेष है, लेकिन जिम्मेदार लोग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।



