Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबिना सेफ्टी के कार्य कर रहे है श्रमिक

बिना सेफ्टी के कार्य कर रहे है श्रमिक


अयोध्या। यात्री सुविधा के लिए प्लेट फॉर्म नम्बर एक से प्लेट फॉर्म नंबर दो व तीन होते हुए चार-पांच को जाने के लिए एक नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। जहां अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा मानकों को ताख पर रख के श्रमिक अपनी जान को जोखिम में डाल कर निर्माण का कार्य करने को कर रहे है। शुक्रवार को फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए चार नंबर प्लेट फॉर्म की पटरी पर क्रेन की सहायता से भारी भरखम लोहे के गाटर को प्लेट फॉर्म से उठा कर फुट ओवर ब्रिज के ऊपर रखा जा रहा है। जहां श्रमिक सेफ्टी हेलमेट व रस्सी के बिना ही कार्य कर रहे है।

ऐसा ही एक और नजारा प्लेट फॉर्म नंबर तीन – चार के बीच पटरियों के ऊपर से जा रही विद्युत लाइन पर बिना सेफ्टी के कार्य करते हुए लोग नजर आये। शायद इन कार्यों को पूरा करने की इतनी जल्दी है कि सुरक्षा मानकों को रेलवे अधिकारी भूल कर कार्यों को तेजी से करवा रहे है।


एक नंबर प्लेट फॉर्म से चार – पांच नंबर प्लेट फॉर्म तक बने पुराने फुट ओवर ब्रिज में विस्तार कर वर्तमान के माल गोदाम की तरफ उतरा जाना है। इसके बनने से स्टेशन के दूसरी छोर जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। जोड़े जाने वाले फुट ओवर ब्रिज में सीढ़ी का कार्य पूरा हो चुका है अब सिर्फ टीन के शेड लगने बाकी है जिसे पांच दिनों में पूरा कर लिया जायेगा। यह जानकारी वहां उपस्थित रेल कर्मचारी ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments