Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचिट फंड कम्पनियों में फंसे रूपये को वापस कराने की मांग को...

चिट फंड कम्पनियों में फंसे रूपये को वापस कराने की मांग को लेकर दिया धरना

अयोध्या। चिट फंड कंपनियों और सहारा समूह के द्वारा गरीबों का पैसा न दिए जाने से जन आक्रोश बढ़ रहा है। इसी कड़ी मे सिविल लाइंन स्थिति शहर के तिकोनिया पार्क में ठगी पीड़ितों की आवाज़ नामक संस्था के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के माध्यम से जिन लोंगो का पैसा सहारा समूह के बैंकों में और अन्य चिट फंड में निवेश करने के बाद निकासी नही हुई है, उसे वापस कराए जाने की मांग सरकार से की गई है।

धरने को सम्बोधित करते हुए ठगी पीड़ितों की आवाज़ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश सिंह व प्रदेश अध्यक्ष राम सागर शुक्ला ने बताया कि केन्द्र में मोदी की सरकार बनने के बाद से लगातार गरीबो के निवेश के लिए बनाई गई चिट फंड कंपनियों में ताला लगाने का काम हुआ है। गरीब तबके के लोग जिन्होंने ने अपना पेट काटकर कुछ पैसा जमा किया था, वह रुपया फंस गया है। संगठन सभी कपंनियों और सहारा बैंक में फंसे लोगों के रुपए की वापसी की मांग को लेकर आंदोलित है। सरकार से मांग की है कि उनकी फरियाद सुन गरीबों के पैसों को जल्द से जल्द दिलाए जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments