Wednesday, April 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविभिन्न विभागो में लम्बित ऑडिट आपत्तियों की हुई गहन समीक्षा

विभिन्न विभागो में लम्बित ऑडिट आपत्तियों की हुई गहन समीक्षा

अयोध्या। विधान सभा की प्रदेश के स्थानीय निकायों के लेखा-परीक्षा प्रतिवेदनों की जांच सम्बंधी समिति वर्ष 2022-23 की प्रथम उप समिति की सर्किट हाउस सभागार में सभापति सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जनपद अयोध्या के आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, नगर विकास विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, कृषि शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग तथा संस्कृति विभाग में लम्बित ऑडिट आपत्तियों की गहन समीक्षा की गयी।
सभापति ने उक्त विभागों से सम्बंधित लम्बित ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण में देरी पर नाराजगी व्यक्त की तथा सभी आपत्तियों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। समिति द्वारा ऑडिट आपत्तियों का समयानुसार वित्तीय नियमों का पालन करते हुये निराकरण करने के निर्देश दिये। समिति ने कहा कि वित्तीय नियमों का पालन करते हुये ही कार्य करें, जिससे ऑडिट आपत्ति न होने पाये। इस अवसर पर सदस्य साकेन्द प्रताप, वेद प्रकाश गुप्ता विधायक अयोध्या, ब्रजेश कठेरिया, जिलाधिकारी नितीश कुमार, नगर आयुक्त/उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण विशाल सिंह सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments