Sunday, August 2, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकंबल वितरण शिविर में जरूरतमंदों को बांटे कंबल

कंबल वितरण शिविर में जरूरतमंदों को बांटे कंबल


अयोध्या। रामपुर भगन सोनखरी के ग्लोबल इंटर कॉलेज मे सामाजिक संस्था सोसायटी फलाहुल मुस्लिमीन द्वारा कम्बल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाई कोर्ट लखनऊ बेंच के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल मदन मोहन पांडे ने की। शिविर में सैकड़ों जरूरत मंद असहाय, वृद्ध, विधवाओं के बीच कम्बल वितरित किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान बिना किसी भेदभाव के सभी जरूरत मंदों को कंबल वितरित किया गया। सोसाइटी की स्थापना 1995 में की गई थी। तब से आज तक समिति के अध्यक्ष मौलाना अहमद सिराज सामाजिक कार्य करते हुए चले आ रहे हैं।

कार्यक्रम में आचार्य सतेंद्र दास मुख्य पुजारी राम जन्मभूमि, बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इक़बाल अंसारी, पूर्व विधायक बब्लू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, फिरोज़ ख़ान गब्बर, बीकापुर चेयरमैन राकेश राना, तौफीक अहमद गोवा प्रमुख रूप मे शामिल हुए। सोसायटी चेयरमैन मौलाना अहमद सिराज साहब व मौलाना मोहम्मद अहमद कासमी ने सबका शुक्रिया अदा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments