Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीक्षान्त समारोह के पूर्व किया गया रिर्हसल

दीक्षान्त समारोह के पूर्व किया गया रिर्हसल


◆ 29 नवम्बर को आयोजित होगा अवध विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह


अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का सोमवार को रिहर्सल किया गया। रिर्हसल के दौरान सर्वप्रथम कौटिल्य प्रशासनिक भवन से शोभायात्रा निकाली गई। आर्मी बैंड धुन के साथ शोभायात्रा परिसर के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह पहुची। जल भरों कार्यक्रम का रिहर्सल किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीत एवं कुलगीत की प्रस्तुति की गई। दीक्षांत रिहर्सल में कुलपति प्रो0 गोयल द्वारा द्वारा दीक्षोपदेश के क्रम में शपथ लेने का भी अभ्यास कराया गया। इसके बाद समस्त संकायाध्यक्षों द्वारा उपाधि हेतु छात्रों को अपने स्थान से खड़े होकर उपाधि प्राप्ति की शपथ दिलाई गई।



इस दौरान कुलपति द्वारा छात्र-छात्राओं को मंच पर स्वर्णपदक प्राप्त करने का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. एसएस मिश्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन का पूर्वाभ्यास कुलसचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्र द्वारा किया गया।

इस बाद कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने प्रेक्षागृह का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्था दुरूस्त रखने का दिशा-निर्देश दिया किया। समारोह के दिन आगंतुकों के वाहनों को लेकर सुरक्षा एवं यातायात समिति के संयोजक प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि दोपहिया वाहनों के लिए परिसर स्थित अधिष्ठाता छात्र-कल्याण, केन्द्रीय पुस्तकालय व श्रीराम शोध पीठ के बगल पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त चार पहिया वाहनों के लिए परिसर के अहिल्याबाई होल्कर छात्रवास से दीक्षा भवन के मैदान तक पार्किंग की जायेगी। सभी को कार्यक्रम के आधे घण्टे पहले प्रवेश दिया जायेगा। इसके बाद प्रवेश बन्द कर दिया जायेगा। रिहर्सल के दौरान परीक्षा नियंत्रक उमानाथ, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. जसंवत सिंह, प्रो. के.के. वर्मा, साकेत प्राचार्य प्रो. अभय सिंह, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. अशोक कुमार राय, प्रो. शैलेन्द्र कुमार, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. गंगा राम मिश्र, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ला, प्रो. विनोद श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments