Sunday, September 22, 2024
HomeNewsतीरंदाजी प्रतियोगिता - स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगे तुषार, मृणाल, प्रथमेश, रजत,...

तीरंदाजी प्रतियोगिता – स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगे तुषार, मृणाल, प्रथमेश, रजत, संगीता, रिद्धि, अदिति और साक्षी

अयोध्या। 43 वीं सीनियर रिकर्व चैंपियनशिप के पुरुषों के मुकाबलों में आल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड के तीरंदाज तुषार साइक और झारखंड के मृणाल चौहान फाइनल में पहुंच गए है। इन दोनों के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला होगा। कांस्य पदक के लिए गोवा के अनिल वर्मा और एसएससीबी के बोम्मदेवरा धीरज मंगलवार को निशाना साधेंगे। प्रतियोगिता के तीसरे दिन स्पर्धाओं में सोमवार को दिन भर कड़ा मुकाबला चला। आसमान में बादलों की आवाजाही और दोपहर बाद बादल घिर जाने से तीरंदाजों के लिए लक्ष्य कठिन बनता चला गया।

पुरुषों की ही 19वीं सीनियर कंपाउंड राष्ट्रीय चैंपियनशिप की स्पर्धा में में महाराष्ट्र के प्रथमेश जावकर और आल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड के रजत चौहान स्वर्ण पदक के मुकाबरे में पहुंच गए हैं। दिल्ली के अभिषेक वर्मा और दिल्ली के ही प्रियांश कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे।

रिकर्व तीरंदाजी के महिलाओं की स्पर्धा में हरियाणा की संगीता और रिद्धि स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंच गई हैं। कांस्य पदक के लिए राजस्थान की निक्की शर्मा औऱ उत्तर प्रदेश की अमिषा चौरसिया के बीच मुकाबला होगा।

महिलाओं की कंपाउंड तीरंदाजी चैंपियनशिप के अंतिम मुकाबले में महाराष्ट्र की तीरंदाज अदिति गोपीचंद स्वामी और उत्तर प्रदेश की साक्षी चौधरी ने जगह बना ली है। कांस्य पदक के लिए पंजाब की अवनीत कौर और मध्य प्रदेश की मुस्कान किरार के बीच मुकाबला होगा।

30वीं इंडियन सीनियर चैंपियनशिप के पुरुषों के मुकाबले के अंतिम चार में पंजाब के आजादवीर सिंह, उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल मुद्गल, राजस्थान के विकास यादव और हरियाणा के आशीष ने जगह बना ली है। महिलाओं के मुकाबले में अंतिम चार में मणिपुर की रोजिना सिंह, पंजाब के मनजोत कौर, पुलिस कंट्रोल बोर्ड की टूटूमोनी बोरो और मणिपुर की वांगखेम मलेश्वरी देवी पहुंच गई हैं।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments