Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने नहीं...

चाकू के बल पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

जलालपुर अंबेडकर नगर। महिला के साथ चाकू के बल पर जबरिया पटक कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायतकर कार्रवाई की मांग की, परंतु इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे पीड़िता परेशान है। प्रकरण जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है । पीडिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 11 नवंबर को समय लगभग दो बजे दिन में अपने घर पर अकेली थी। सास- ससुर खेत में काम करने के लिए गए थे,अचानक गांव का ही अविनाश उर्फ विक्कू घर में घुस आया और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए पटक कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया और धमकी दिया कि यदि किसी को बताओगी तो तुम्हारे पति व तुमको जान से मार डालेंगे । अगले दिन आजमगढ़ से आए पति को सारी आप बीती बात बताई। प्रार्थिनी के पति आरोपी को देखकर पकड़ना चाहे तो आरोपी जान से मार डालने की धमकी देते हुए मारपीट कर छुड़ाकर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि मेरी साथ घटना 11 नवंबर को घटी जैतपुर थाने में तहरीर दिया तत् पश्चात कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक हार कर मैं 15 नवंबर को पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र दिया इसके बावजूद भी आज तक ना तो मेरा मेडिकल परीक्षण कराया गया और ना ही रिपोर्ट दर्ज की गई । पुलिस आरोपी को बचाने में पूरा प्रयास कर रही है। न्याय न मिलने से मैं और मेरा परिवार बहुत दुखी है । इस संबंध में जब थाना अध्यक्ष राकेश कुमार से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments