Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसमाजसेवी स्वर्गीय रणजीत सिंह की मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि

समाजसेवी स्वर्गीय रणजीत सिंह की मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि


जलालपुर,  अम्बेडकर नगर। ओम् हर हर महादेव चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय रणजीत सिंह की प्रथम पुण्यतिथि विकासखंड जलालपुर के ग्राम पंचायत जाफरपुर स्थित आवास पर मनाई गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सबसे पहले उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना किया तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित लोगों ने कहा कि वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय रणजीत सिंह स्वाभिमान प्रवृति के थे वे सामाजिक तथा धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे थे। उन्होंने समय समय पर गरीबों बेसहारा लोगों व मजलूमो को आर्थिक सहायता के साथ-साथ अंग वस्त्र भी वितरित किया करते रहे हैं उनके कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। उक्त अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता नरसिंह नारायण सिंह, ध्रुव नारायण सिंह, जगत नारायण सिंह, अभिमन्यु सिंह, प्रतिभा सिंह, शिवांश सिंह, पीयूष सिंह, आशीष सिंह सहित अन्य ट्रस्ट के पदाधिकारी सदस्य तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments