Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदीपावली की पूर्व संध्या पर दुधिया रोशनी में नहा उठा जिला मुख्यालय

दीपावली की पूर्व संध्या पर दुधिया रोशनी में नहा उठा जिला मुख्यालय


अम्बेडकर नगर। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाके दीपावली की पूर्व संध्या पर दूधिया रोशनी में नहा उठा। लोगों ने अपने घरों में जहां रंगोली बनाई, वहीं दुकानों व प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी झालरों की मदद से दुल्हन की तरह सजाया गया था। सुबह से ही दुकानों पर मिष्ठान व दीपावली के उपहार की खरीददारी के लिए लोगो की भीड़ लगी रही। वहीं नवीन सब्जी मंडी में लगाए गए पटाखों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही।



पुलिस पर्व को लेकर सतर्क नजर आई, जिला मुख्यालय पर जाम से निबटने के लिए जगह जगह पुलिस तैनात रही। दीपावली के एक सप्ताह पूर्व से ही लोगों ने घरों के रंग-रोगन के साथ ही विद्युत झालरों से सजाने-संवारने का कार्य प्रारंभ कर दिया था। एक से बढ़कर एक विद्युत झालरों के दूधिया रोशनी से सजाए गए मकान , सरकारी कार्यालय शहर की शोभा में चार चांद लगा रहे थे।

फूल-माला व मिठाई की दुकान पर दिनभर ग्राहकों की भीड़: लगी रही। जिलामुख्यालय के शहजादपुर के नवीन सब्जी मंडी में लगी पटाखों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही, आसमान छूते पटाखों के दाम के बावजूद लोगों ने जमकर पटाखों की खरीददारी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments