अयोध्या। नगर के तीन स्थानों इमामबाड़ा राठ हवेली, अंबेडकर पार्क साहबगंज, बलरामपुर हाउस, रिकाबगंज पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाया गया। जिसमें बुखार से पीड़ित मरीजों की मलेरिया व डेंगू की जांच की गई । स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। तीनो क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा प्रातः सफाई कराई गई। उसके पश्चात फाइलेरिया कार्यालय द्वारा लार्वा निरोधक का छिड़काव कराया गया। मलेरिया कार्यालय द्वारा डोमेस्टिक ब्रीडिग चेकिंग का कार्य करने के साथ साथ शाम को फॉगिंग भी कराई जाएगी। अभियान में जन सामान्य को डेंगू व अन्य वेक्टर जनित रोगों से बचाव हेतु टिप्स दी गई। लार्वा चेकिंग में जिन घरों मच्छर के लार्वा पाए गए उनको नोटिस निर्गत कर चेतावनी दी गई ।



