◆ युवा भाजपा नेता बिशाल उपाध्याय ने भी किया रक्तदान
अंबेडकर नगर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर भाजपा ने अकबरपुर के पटेल नगर में रक्तदान शिविर आयोजित कर सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जरूरतमंदों के लिए रक्त का दान कर मनाया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री खेल एवम युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, भाजपा नेता पारस नाथ चौधरी के साथ रक्तदान शिविर के आयोजक/ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा का पहला रक्तदान करवा कर किया।



